फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली धर्मशाला पर पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। पुलिस ने बंगाली धर्मशाला पर छापा मारा तो वहां 14 बांग्लादेशी नागरिक ठहरे मिले। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद बांग्लादेशियों के वीजा पासपोर्ट आदि प्रपत्रों की जांच की। जांच में सही पाए गए बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने क्लीन चिट देने के साथ ही धर्मशाला संचालक को समय से सूचना न देने पर जवाब तलब किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से कस्बे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देवा के मोहल्ला हुज्जाजी-3 स्थित बंगाली धर्मशाला में देवा पुलिस को कुछ बांग्लादेशियों के ठहरने की सूचना मिली। रविवार को सूचना मिलते ही सक्रिय हुई देवा पुलिस ने कस्बा इंचार्ज नैमिष कुमार सिंह, सिपाही दिनेश यादव, मंसाराम यादव, जेपी यादव आदि की टीम ने बंगाली धर्मशाला पर छापा मारा। वहां पर पुलिस को 14 बांग्लादेशी ठहरे मिले। समय से कस्बा इंचार्ज को सूचना न मिलने के मामले में पुलिस ने धर्मशाला संचालक को आड़े हाथों लेते हुए उनके प्रपत्रों की जांच की। जांच के दौरान बांग्लादेशियों के टूरिस्ट वीजा, पासपोर्ट आदि सही पाए गए। लेकिन पुलिस के अधिकारियों को समय से सूचना न देने को लेकर धर्मशाला संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई है। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज नैमिष कुमार सिंह ने बताया कि धर्मशाला संचालक को पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद समय से अधिकारियों को सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई। इसलिए उसको कड़ी चेतावनी दी गई है। साथ ही इस धर्मशाला पर पुलिस की कड़ी नजर है। उधर, हाल ही में इसी धर्मशाला में 34 बांग्लादेशियों के ठहरने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। जहां धर्मशाला संचालक ने इन लोगों के आने व ठहरने की सूचना पुलिस व खुफिया विभाग को उपलब्ध नहीं कराई थी। लेकिन इसके बावजूद भी सेटिंग सेटिंग के चलते धर्मशाला मैनेजर पर कोई कार्यवाही नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें