फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपति मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गायत्री के कई करीबी भी जांच के दायरे में
विज्ञापन

अमेठी। गैंगरेप के आरोप में जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रजापति की ओर से अपने करीबियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के मामले में लोकायुक्त से हुई शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान नायब ने पूर्व मंत्री के करीबियों के घरों की फोटो लेने के साथ ही उनसे इस संबंध में जानकारी भी ली। फैजाबाद के रहने वाले रजनीश सिंह ने पिछले दिनों लोकायुक्त के यहां शिकायत कर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर स्वयं आय से अधिक संपत्ति बनाने व रसूख के बल पर अपने कई समर्थकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


लोकायुक्त के निर्देश पर शनिवार को अमेठी के नायब तहसीलदार विश्व दीपक त्रिपाठी गायत्री प्रजापति के साथ ही उनके करीब व साथ में जेल में निरुद्ध लेखपाल अशोक त्रिपाठी व गुड्डा देवी के घर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने सभी लोगों के आलीशान मकानों के साथ ही लेखपाल के होटल के फोटो लिए।
विज्ञापन


इस दौरान नायब तहसीलदार ने गुड्डा के परिवारीजनों से आय से अधिक संपत्ति से जुड़े सवाल भी किए। नायब ने बताया कि जांच रिपोर्ट अधिकारियों के माध्यम से जल्द ही लोकायुक्त को भेजी जाएगी। लोकायुक्त की जांच शुरू होने के बाद एक बार फिर गायत्री प्रजापति के समर्थकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें