फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट में प्रधान समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मार्ग पर इंटरलॉकिंग ईंटें लगाने के मामले में हुए विवाद में ग्राम प्रधान के समर्थकों और गांव निवासी एक अधिवक्ता के परिवारीजनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे यूपी 100 सेवा के पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता व उसके परिवारीजनों के साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी अधिवक्ता ने अपने साथियों को दी। थोड़ी ही देर में जहांगीरगंज थाने पर तमाम वकील पहुंच गए और दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सहसा गांव में ग्राम प्रधान देवव्रत द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। गांव निवासी अधिवक्ता कृष्णगोपाल मिश्र का आरोप है कि प्रधान द्वारा उनकी भूमि से रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। उनके विरोध के बाद भी मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। इसी बात को लेकर गुरुवार को सुबह प्रधान समर्थक व अधिवक्ता के परिवारीजन आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच किसी ने सूचना यूपी 100 के पुलिसकर्मियों को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों के हिरासत में ले लिया। जबकि अधिवक्ता का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी उन्होंने अन्य साथी अधिवक्ताओं को दे दी। थोड़ी ही देर में कई अधिवक्ता जहांगीरगंज थाने पहुंच गए और मामले में अधिवक्ता की तरफ से कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी गई। बाद में मामला गंभीर होता देख पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान देवव्रत समेत तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें