फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ चार तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज/रुपईडीहा। एसएसबी और आबकारी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। सीमा पार कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जांच में अवैध शराब के साथ तीन अन्य को भी दबोचा है।
विज्ञापन


एसएसबी 42वीं वाहिनी की बीओपी निबिया के कंपनी कमांडर आनंद प्रकाश यादव और आबकारी विभाग के निरीक्षक अरविंद कुमार की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन चलाया।

पिलर संख्या 30/5 व 30/6 के बीच एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम महानंदपुरवा निवासी अखिलेश वर्मा के कब्जे से 490 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


इसकी कीमत 1 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है। बरामद शराब को सीज करते हुए तस्कर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

उधर, जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मंगलवार को धनकुट्टीपुरा में आबकारी निरीक्षक वाणी विनायक व महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी की।

इस दौरान दो सौ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर घसियारीपुरा निवासी रिंकी, बच्ची और हमजापुरा निवासी रामदीन को गिरफ्तार किया गया।

नानपारा के बदलूभगतपुरवा गांव के निकट ट्रेन के रुकने पर टीम की जांच के दौरान दो पेटी में 96 शीशी नेपाली बरामद हुई। डीईओ ने बताया कि बरामद शराब को सीज करते हुये सभी गिरफ्तार आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें