फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चौक पर कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की चौतरफा निंदा
विज्ञापन

रायबरेली-हरचंदपुर। अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले से हर किसी में नाराजगी है। मंगलवार को शहर से लेकर गांवों में इसका पुरजोर विरोध किया गया। सभी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। सभी ने शहीद हुए अमरनाथ यात्रियों को शहीद चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने सात अमरनाथ यात्रियों की हत्या को मानवता के खिलाफ अपराध बताया। कहा कि भारत सरकार आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे। हीरालाल यादव, राजकुमार दीक्षित, निर्मल शुक्ला आदि ने घटना की निंदा की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अतुल कुमार गुप्ता की अगुवाई में शहीद चौक पर कैंडल जलाकर शिवभक्तों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रभाकर गुप्ता, चंद्र प्रकाश, कृष्ण गोपाल कंसौधन, राजश चंदानी आदि ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को केंद्र सरकार का साथ देकर पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़नी चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय बाजपेयी, राष्ट्रीय सचिव जैद खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सईब अहमद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से यात्रा पर असर पड़ेगा। मृतक के परिवारों को एक-एक करोड़ की मदद दी जाए। घायलों को 10 लाख दिया जाए। उधर, हरचंदपुर कस्बा स्थित हनुमान कुटी में मंगलवार को शोक सभा हुई। इसमें मारे गए अमरनाथ यात्रियाें को श्रद्धांजलि दी गई। अनूप अवस्थी, वीरेंद्र त्रिपाठी, कल्लू सिंह, कुंदनलाल आदि ने घटना की कड़ी निंदा की।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकालकर अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने ऐसा घृणित कार्य करने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की आवाज उठाई। बजरंग दल के (अवध प्रांत) के जिला संयोजक रमाशंकर त्रिपाठी के तत्वावधान में डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर एकत्र हुए। सभी ने कैंडल मार्च निकालकर अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सत्येंद्र पटेल, राम प्रकाश त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार पांडेय, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रियों पर हमला सुरक्षा में चूक
रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शोकसभा करके अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया। जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हमला सुरक्षा में चूक का परिणाम है। जिला महामंत्री जावेद अहमद खान व राजन रस्तोगी ने कहा कि सरकार को ऐसी सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए कि फिर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। शोकसभा में मुकेश रस्तोगी, गुरजीत सिंह तनेजा, अतुल श्रीवास्तव, जीसी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें