फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिंगवा में चोरी से काट डाले आम के 17 और नीम के तीन पेड़

Wed, 18 Feb 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भक्ताखेंड़ा गांव में पेड़ काटने के बाद फैली आम व नीम की टहनियां। 
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिंगवा के भक्ताखेड़ा गांव में सोमवार की रात आम की बाग बाराबंकी निवासी लकड़कटटों ने चोरी छिपे काट डाला। सुबह होने से पहले आम के 17 और नीम के तीन पेड़ काटकर हटा दिए गए। वन विभाग के एसआई मुबारक अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि महिंगवा के कुम्हरावा चौकी के एसआई को जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह चन्द्रिका देवी रोड पर चन्द्रिका देवी मंदिर के पास गांव चंदनकुंड में सौ पेड़ों वाले आम के बाग की कटान के लिए उद्यान विभाग की रिपोर्ट पर वन विभाग ने परमिट जारी कर दिया कि ये पेड़ फल देने की स्थिति में नहीं हैं और पुराने हो चुके हैं। किसान नेता राम प्रकाश सिंह कहते है कि मौके पर उद्यान से कोई भी निरीक्षक जांच के लिए नहीं जाता है।

वन विभाग दर्ज करवाएगा एफआईआर

प्रभारी निरीक्षक महिंगवा रामकुमार गुप्ता ने बताया कि भक्ताखेड़ा गांव का क्षेत्र कुम्हरावा चौकी बीट में है, वन विभाग के साथ वह भी जांच करेंगे कि रात की डयूटी पर क्षेत्र में कौन एसआई और सिपाही थे। वन विभाग के एसआई मुबारक अली ने बताया कि मौके पर जांचकर महिंगवा थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

भक्ताखेंड़ा गांव में पेड़ काटने के बाद फैली आम व नीम की टहनियां। 

भक्ताखेंड़ा गांव में पेड़ काटने के बाद फैली आम व नीम की टहनियां। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें