लखनऊ। नगर निगम जोन सात की टीम ने मंगलवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुर्सी रोड पर कई दुकानों में छापा मारा। इस दौरान करीब 17 किलो पाॅलिथीन जब्त की गई और 72 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ कुर्सी रोड पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के आसपास अभियान चलाया। इस दौरान सुनील जनरल स्टोर, भारत दुग्ध डेयरी, इसरार डिस्पोजल स्टोर, ग्लोब कैफे, बाबा प्रोविजन स्टोर और आनंद वेज काॅर्नर से करीब 17 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। - माई सिटी रिपोर्टर
नगर निगम ने मारा छापा।