यूपी में बुधवार को 166 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 206 को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 3256 एक्टिव मरीज बचे हैं। अब तक 589771 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.01 प्रतिशत है। वहीं सामुदाय में संक्रमण का पता लगाने के लिए 10 फरवरी तक फोकस टेस्टिंग शुरू हो गई है। जो 24 फरवरी तक चलेगी।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी तक 8696 व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हुई है। एक्टिव मरीज में से 837 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। 322 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अन्य मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को प्रदेश में 127920 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 29040824 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
15 दिन होगी फोकस टेस्टिंग
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार से फोकस टेस्टिंग अभियान शुरू हो गया है। यह 24 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को रेहड़ी-पटरी, फल विक्रेता, 12 फरवरी को रिक्शा चालक, ई-रिक्शा, ऑटो-टैम्पो चालक, 13 फरवरी निजी व सरकारी बस चालकों व अन्य स्टाफ, 14 फरवरी को मिठाई-रेस्टोरेंट स्टाफ, 15 फरवरी को अनाथालय, बाल सुधार गृह, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, 16 फरवरी को जेल, 17 फरवरी को सरकारी व निजी कार्यालयों, 18 से 20 फरवरी को अरबन स्लम में जांच की जाएगी। इसके बाद 21 से 24 फरवरी को आगे की कार्ययोजना के अनुसार कार्य होगा।
पांच जिलों में सबसे अधिक एक्टिव मरीज
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। कासगंज में एक भी मरीज नहीं है। लेकिन पांच जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव मरीज सबसे अधिक हैं। इन जिलों में विशेष रूप से कांटेक्ट ट्रेसिंग चार स्तर तक करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले किसी भी तरह से बच न सकें।
प्रदेश में वर्तमान में 3256 मरीज हैं। इनमें से लखनऊ, उन्नाव, संभल, मेरठ, बलिया में सबसे एक्टिव मरीज हैं। लखनऊ में 379, मेरठ में 363, बलिया में 126, उन्नाव में 120, संभल में 143 एक्टिव मरीज हैं। इन सभी जिलों में नए मरीज मिलने के बाद विशेषतौर से कांटेक्ट ट्रेसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। जिससे संक्रमण को नियंत्रित रखा जा सके। बुधवार को लखनऊ में 24, गाजियाबाद में 17, कानपुर नगर में 16, बरेली में 11, हापुड़ में 10, अयोध्या, नोएडा में 08-08 मरीज हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोविड-19 से बचाव व इलाज की व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेज की संख्या तेजी से कम हो रही है। इसे और कम करने के लिए पूरी सतर्कता बरतना जरूरी है। कोरोना संक्त्रस्मण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा टेस्टिंग का कार्य पूरी सक्त्रिस्यता से जारी रखा जाए।