फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विलय हुए 166 परिषदीय विद्यालयों में 20 लाख से होगी मरम्मत

Tue, 12 Aug 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विलय हुए 166 परिषदीय विद्यालयों में 20 लाख से होगी मरम्मत
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में विलय हुए 166 विद्यालयों के भवनों में 20 लाख रुपये से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए स्वीकृत कंपोजिट ग्रांट की आधी रकम जारी कर दी गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को विलय हुए विद्यालयों में जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे वहां पर प्री प्राइमरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी का संचालन हो सके।
विज्ञापन


बीएसए के पत्र में जारी हुई रकम से विलय हुए विद्यालय भवनों में मरम्मत कार्य, वाटर प्रूफिंग और रंगाई पुताई कराने के लिए कहा गया है। खर्च का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश हैं। 166 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को जरूरत के हिसाब से 12500 से लेकर 25000 रुपये तक की ग्रांट दी गई है। मरम्मत के बाद इन विद्यालयों के भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें