फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 1621 गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शराब कारोबारी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा में जहरीली शराब से 33 लोगों की मृत्यु के बाद उप्र पुलिस की नींद टूटी है। डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर सूबे में रविवार को अवैध शराब के निर्माण व उसके कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान 1621 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 1585 मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन


डीजीपी से मिले निर्देश के बाद अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने सभी जिलों के कप्तान, डीआईजी व आईजी को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी के तहत सभी जोन में एक साथ अभियान चलाया गया।

आईजी कानून व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि कुल 36,121 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। सात वाहन जब्त किए गए और अवैध शराब की 197 भट्ठियां नष्ट की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जोन में कितने गिरफ्तार

- फोटो : amar ujala
जोन--मुकदमे--गिरफ्तारियां
गोरखपुर--724--688
बरेली--325--332
इलाहाबाद--146--149

आगरा--80--110
कानपुर--118--127
लखनऊ--114--120

वाराणसी--65--80
मेरठ--13--15
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें