फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गई छात्रा की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम मनरेगा के तहत खोदे गए तालाब में नहाने गई एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गांव के ही दो लोग तालाब के किनारे बिजली के तार बिछा रहे थे, जिससे उसे करंट लग गया।
विज्ञापन

पूरे दुल्ला मजरे सांडा सैदन निवासी राजेश कुमार की पुत्री संजना (12) गांव के ही टीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। पिता राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को संजना विद्यालय से घर आने के बाद गांव के बाहर अपनी सहेलियों के साथ मनरेगा के अंतर्गत खोदे गए तालाब के समीप घूमने गई थी। तभी गांव की कुछ लड़कियां तालाब में नहाने लगीं और वह नहाकर बाहर आ गईं। संजना भी नहाने के लिए तालाब के समीप गई। तालाब के किनारे गांव के ही दो लोग बिजली के तार बिछा रहे थे, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे संजना करंट की चपेट में आ गई। आनन-फानन में उसे पीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संजना की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि करंट लगने से संजना की मौत हुई है। परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें