फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर देंगे निरोगी काया का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस पर देंगे निरोगी काया का संदेश
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 25 हजार लोग एक समय में योग करेंगे।


मुख्य आयोजन सीडीओ आवास के निकट स्थित मैदान पर होगा। इसके अलावा सभी ब्लॉकों व विद्यालयों में भी योग शिविर का आयोजन होगा।


गुरुवार सुबह सात से आठ बजे तक होने वाले योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं।


गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होता है। इसे लेकर जिले में आवश्यक तैयारियां बुधवार को ही पूरी कर ली गईं।


सुबह सात से आठ बजे तक जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले आयोजनों में एक साथ लगभग 25 हजार लोगों को योग कराने की तैयारी है।


मुख्य आयोजन सीडीओ आवास के निकट स्थित मैदान में होगा। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में यहां होने वाले आयोजन में लगभग एक हजार लोग एकसाथ योग करेंगे।


मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय व विशिष्ट अतिथि अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता होंगी। इनके अलावा डीएम सुरेश कुमार, एसपी संतोष कुमार मिश्र समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



यहां योग प्रशिक्षक डॉ. ललित तिवारी व ज्योति प्रकाश की देखरेख में योग कराया जाएगा।


अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज मैदान में योग प्रशिक्षक संदीप कुमार की देखरेख में योग शिविर का आयोजन होगा।


इसके अलावा जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों, विकासखंड कार्यालय व तहसील परिसर समेत कई अन्य स्थानों पर योग शिविर के आयोजन होंगे।


अकबरपुर नगर के शिवाला घाट पर डॉ. संतराम पांडेय व हरिशंकर पाठक की देखरेख में लोग योग करेंगे।


योग प्रशिक्षक डॉ. ललित तिवारी ने बताया कि, कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र व ओम के उच्चारण से होगी। इसके बाद प्राणायाम, अग्रिसार, कपाल भांती, नाड़ी शोधन आदि कराया जाएगा।
विज्ञापन



योग प्रशिक्षक संदीप कुमार ने कहा कि, शिविर में शामिल होने वाले लोग हल्के वस्त्र पहनें और अपने साथ दरी, चादर या फिर तौलिया लेकर आएं।

योग प्रशिक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि, योग शिविर में भाग लेने वाले किसी भी प्रकार का भोजन सुबह के समय न करें। कमर दर्द वाले योग के दौरान कतई न झुकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें