फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर शनिवार को व्यापारी भड़क गए। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी से मिला।
विज्ञापन


व्यापारियों ने नगर की विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। नगर में हो रही विद्युत कटौती से तहसील में कामकाज प्रभावित होने की बात एसडीएम ने भी स्वीकार की।

नानपारा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं की जा रही है। इससे नगरवासियों को काफी परेशानी हो रही है। एसडीएम को ज्ञापन देते हुए व्यापारियों ने कहा कि सरकार द्वारा 20 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की घोषणा है।
विज्ञापन


लेकिन नानपारा नगर में 20 घंटे में से मात्र चार से पांच घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। भीषण गर्मी में जनता परेशान है। व्यापारियों के छोटे-मोटे उद्योग धंधे भी बंदी के कगार पर हैं।

नगर में जर्जर तारों से हो रही विद्युत आपूर्ति कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकती है। जब भी विद्युत सप्लाई की जानकारी के लिए जेई, एसडीओ व एसडीएम को फोन किया जाता है तो उनका फोन तक नहीं उठता है।

व्यापारियों में विद्युत आपूर्ति सही न होने पर नगरवासियों के साथ उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है। व्यापारियों से वार्ता करते हुए उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने कहा कि नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था के बारे में जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।

विद्युत आपूर्ति सही न होने से तहसील प्रशासन का भी कार्य बाधित हो रहा है। खसरा, खतौनी भी लोगों को समय से नहीं मिल रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें