फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी नागरिक को मोबाइल फोन नहीं लौटा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पांच दिन पूर्व मरणासन्न हालत में मिले चीनी नागरिक की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। दो दिन से युवक अपने मोबाइल फोन अस्पताल के कर्मचारियों से मांग रहा है। मंगलवार को भी कोतवाली पुलिस ने युवक के मोबाइल वापस नहीं किए, जिससे उसे दिक्कतें हो रही हैं। उसकी देखभाल कर रहे होमगार्ड व वार्ड बॉय चीनी भाषा न समझ पाने से किसी प्रकार की मदद नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते गुरुवार की रात करीब 12 बजे हाईवे के निकट शुकलई गांव के पास एक चीनी नागरिक मरणासन्न हालत में ग्रामीणों को मिला था, जिसे ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के सेफ हाउस में चीनी युवक का इलाज होने से उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है। कोतवाली पुलिस ने युवक के पास से दो मोबाइल फोन समेत 57 वस्तुओं को कब्जे में लिया था। अब युवक दो दिन से अपनी बात समझाने के लिए अपने मोबाइल फोन मांग रहा है, लेकिन कोतवाली पुलिस उसे फोन नहीं दे रही है। सीएमएस डॉ. एसके सिंह टैबलेट पर हिंदी में लिखकर चीनी भाषा में ट्रांसलेट कर उससे दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को जान कर उसकी आपूर्ति कर रहे हैं। विदेशी युवक की देखभाल में लगे होमगार्ड कंधईलाल, रामसुमिरन, वार्ड बॉय मनीष, रज्जू व सतीश मौर्य आदि का कहना है कि अगर पुलिस उसे मोबाइल दे दे तो वह चीनी भाषा में लिखकर अंग्रेजी व हिंदी में ट्रांसलेट कर हम लोगों से और अपने घरवालों से बातचीत कर सकता है। इससे प्रशासन का काम भी आसान हो जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने उसका सामान उसे वापस कराने को डीएम व एसपी को पत्र लिखा है।

चीनी युवक को उसका मोबाइल मिल जाए तो वह अपनी बात आसानी से समझा सकता है। टैबलेट पर चीनी भाषा नहीं लिख पाता है। इस संबंध में डीएम व एसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसके सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें