फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीजा व धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वीजा व धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। विदेश भेजने के नाम पर रकम लेकर फर्जी वीजा देना एक युवक को महंगा पड़ गया। बसखारी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हालांकि जालसाजी का आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।


बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम मकोईया निवासी रामकिशोर यादव के मुताबिक उन्होंने अपने पुत्र फूलचंद यादव को नौकरी के लिए विदेश भेजने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के ही ग्राम रुस्तमपुर निवासी रवि उर्फ कल्लू यादव को 80 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन



रकम लेने के बाद रवि उर्फ कल्लू ने फूलचंद को फर्जी वीजा थमा दिया। जब फूलचंद नई दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे पता चला कि उसका वीजा फर्जी है। इस पर वह गांव लौट आया। रवि से शिकायत की तो वह उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन



इस पर फूलचंद के पिता रामकिशोर ने बसखारी थाने में तहरीर दी। एसओ मनबोध तिवारी का कहना है कि, मामले में आरोपी रवि उर्फ कल्लू यादव के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें