फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिन्गारी से आग, 59 मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा/बिछिया। आंधी के दौरान सुजौली के भवानीपुर और नानपारा के नरायनपुर में चूल्हे से उड़ी चिन्गारी कहर का सबब बन गई। जब लोग आंधी से बचने का जतन कर रहे थे, तभी चिन्गारी ने आग का रूप ले लिया।
विज्ञापन


दोनों गांवों में 59 मकान जल गए। 25 मवेशी जिंदा जले। लगभग 70 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है।

रविवार रात में 10 बजे आंधी के दौरान ग्रामीणों के घरों में खाना बन रहा था। सुजौली थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी गुलाम रसूल के घर में अचानक लगी आग से चीख पुकार मच गई।

आंधी के साथ ही आग की लपटों से बचने की लोग कोशिश करने लगे। किसी तरह परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। लेकिन जब तक गांव के लोग अपने को संभाल पाते।

तब तक आग की लपटों ने मेहरुनिशा, चुन्नू, इदरीश, विनोद, नजाकत समेत 12 लोगों के मकान को आगोश में ले लिया। उधर, कोतवाली नानपारा के नरायनपुर कला निवासी जाहिद अली के घर से लगी आग में रहमत अली, मेंहदी हसन समेत 47 लोगों के मकान जले।
विज्ञापन


अग्निकांड में रहमत अली की चार बकरी, मेंहदी हसन, राधेश्याम, शंकर, कैलाश की दो-दो बकरी, जिलेराम की आठ बकरी व जानू का पड़वा जिंदा जल गया है। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में टीम गांव भेजी गई है।

सुजौली के भवानीपुर में गुलाम रसूल का 25 हजार, मेहरुनिशा का छह हजार, नजाकत का 15 हजार रुपये नकदी आग की भेंट चढ़ा। नरायनपुर कला में राधेश्याम के घर में अनाज बिक्री का रखा 40 हजार रुपये नकदी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें