फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अभियंताओं का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अवर अभियंताओं का स्थानांतरण
विज्ञापन



रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के तीन अवर अभियंताओं का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण से जिले में अवर अभियंताओं की और कमी हो गई है।


ऐसे में उपभोक्ताओं की समस्याएं नहीं निपट पा रही हैं। तीन अवर अभियंताओं के तबादले से जिले में अब महज 24 अवर अभियंता रह गए हैं, जबकि यहां पर करीब 60 अवर अभियंताओं की जरूरत हैं।
विज्ञापन



जिले में अवर अभियंताओं की कमी चल रही है। एक-एक अवर अभियंता के पास कई-कई विद्युत उपकेंद्रों का चार्ज है। इससे वह पूरा समय उपभोक्ताओं को नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन



सलोन के अवर अभियंता अरविंद सिंह के पास सूची का अतिरिक्त चार्ज था। इनका स्थानांतरण लेसा, लखनऊ कर दिया गया है।


इसी तरह महराजगंज के अवर अभियंता एसके प्रजापति व गुरुबख्शगंज के अवर अभियंता एसके वर्मा को गोंडा जोन में स्थानांतरण किया गया है।


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि तीन अवर अभियंताओं का तबादला दूसरे जोन के लिए किया गया है। अवर अभियंताओं की कमी को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें