फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल रामलला के दर्शन करेंगे विहिप अध्यक्ष सदाशिव कोकजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में 23 अप्रैल को विहिप के पदाधिकारियों का जमावड़ा होगा। विश्व हिंदू परिषद के नव नियुक्त अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी सोमवार को कारसेवकपुरम अयोध्या पहुंचेंगे और राम मंदिर निर्माण कार्यशाला का निरीक्षण करने के साथ ही रामलला के दर्शन कर संत-धर्माचार्यों से आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन

विहिप पदाधिकारी रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद 11 बजे सुग्रीव किला पर अयोध्या के संतों से आशीर्वाद लेंगे। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को नव नियुक्त अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे सहित कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष चंपतराय, संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय, प्रबंधन समिति सदस्य दिनेशचंद्र, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीष सिंह आदि रविवार देर रात तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। इससे पहले 22 अप्रैल को सायं 5.45 बजे विष्णु सदाशिव कोकजे लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें