फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच से बचने को एमएलसी थाम रहे भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच से बचने को एमएलसी थाम रहे भाजपा का दामन
विज्ञापन



रायबरेली। एमएलसी दिनेश सिंह पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने करारा हमला बोला। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहाकि दिनेश सिंह कांग्रेस छोड़ने के बहाने बता रहे हैं।


जबकि सच कुछ और है। मर्डर केस की जांच, करोड़ों रुपये के कार्यों के घोटालों की जांच, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव की भनक पाकर वह संरक्षण के लिए भाजपा में जा रहे हैं।
विज्ञापन



कहा कि यदि एमएलसी दिनेश सिंह, उनके विधायक भाई राकेश सिंंह व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो वे पद से इस्तीफा देकर नया जनादेश हासिल करें। उन्होंने प्रियंका और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।


जिलाध्यक्ष ने विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस से अलग होकर पंचवटी के पुत्रों ने अपनी मां की आत्मा को दुखी किया है। कहा कि पंचवटी के पुत्रों ने अपनी मां को वचन दिया था कि कांग्रेस में रहेंगे और उसे कभी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिनेश सिंह अब आरोप लगा रहे हैं कि भाई को टिकट देने से पहले इस्तीफा लिखाया गया था, जबकि यह सरासर झूठ है।


उन्होंने कहा कि एमएलसी जब से कांग्रेस में आए हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को नगर पालिका, नगर पंचायत व विधानसभा के चुनाव में हराने का काम करते थे। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं को अपमानित करने में एमएलसी को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें