फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 किसानों को दिया कर्जमाफी का प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। फसल ऋण मोचन योजना के तहत गुरुवार को करनैलगंज डाक बंगले में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 600 किसानों को ऋण माफी का प्रमाण-पत्र दिया गया। इस मौके पर भाजपा के विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, बावन सिंह, पूर्व विधायक कुंवरि बृज सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद तिवारी आदि ने सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि करनैलगंज तहसील में 31841 ऋणी कृषकों में से प्रथम चरण में 6561 कृषकों को 41 करोड़ 99 लाख 94 हजार 791 रुपये ऋण माफी का लाभ दिया गया है। दूसरे चरण में 8262 किसानों का 60 करोड़ 15 लाख 55 हजार 974 रुपये का कर्ज काफ किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक करनैलगंज तहसील के 14 हजार 823 कर्जदार किसानों को एक अरब दो करोड़ 15 लाख 766 रुपये का कर्ज माफी का लाभ दिया गया है। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी, अपर जिला कृषि अधिकारी अतुल अवस्थी, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार रमेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें