फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तालकटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लॉक निवासी कारोबारी महेंद्र पांडेय को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.60 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

महेंद्र के मुताबिक फरवरी में उनके पास अनजान नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को अल्मांडज ग्लोबल सिक्योरिटीज प्रा. लि. का अधिकारी बताते हुए शेयर ट्रेडिंग करने की बात कही। झांसे में आए महेंद्र के हामी भरने पर ठग ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप एलाइट कोर231 व 1वी1 एडवांसड से जोड़ दिया। एडमिन ने उनका डीमैट अकाउंट बनाने के साथ 10 फरवरी से 13 मार्च तक 31 बार में 1.60 करोड़ रुपये निवेश करा दिए।

पीड़ित का आरोप है कि मुनाफा होने पर जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो ठग 20 प्रतिशत सर्विस फीस मांगने लगे। विरोध पर उनका डीमैट अकाउंट बंद कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनसे संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें