फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीआईटीएस के 16 टॉपर्स को किया सम्मानित

Wed, 29 Oct 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीआईटीएस के 16 टॉपर्स को किया सम्मानित
विज्ञापन
लखनऊ। सिर पर उपलब्धियों का सेहरा, चेहरे पर सफलता की मुस्कान के साथ दीक्षांत परिधान में पहुंचे कुशल प्रशिक्षण मेधावियों को देश में सर्वश्रेष्ठ होने का प्रमाण मिला। मौका था मंगलवार को अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र (आईटीओटी) में दीक्षांत समारोह का। व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के 16 मेधावियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

आईटीओटी के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में तीन व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स के साथ कारवां शुरू हुआ थ। अब 10 व्यावसायिक कोर्स में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 10 वर्ष पहले परिसर में छात्र-छात्राओं की संख्या 300 थी। अब 1300 से अधिक विद्यार्थी हर साल सकुशल प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कंपनियों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम और नए उभरते क्षेत्रों में कुशल प्रशिक्षकों की मांग पर एक और दो वर्षीय न्यू एज कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन मैकेनिक, उन्नत सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, बेसिक डिजाइनर और वर्चुअल वेरिफायर कोर्स शामिल हैं। उन्नत उपकरण का उपयोग करने वाले कारीगर, औद्योगिक रोबोटिक्स और डिजिटल विनिर्माण तकनीशियन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीशियन, औद्योगिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स व विनिर्माण प्रक्रिया नियंत्रण और स्वचालन से जुड़े नए पाठ्यक्रम शामिल हैं।

सीआईटीएस के 16 टॉपर्स को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें