फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 19 जिले के 1594 गांव अब भी बाढ़ प्रभावित, सीएम योगी ने अतिवृष्टि से जनहानि पर शोक जताया

Mon, 17 Oct 2022 11:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद भी बलिया में गंगा, डाबरी (शाहजहांपुर) में रामगंगा, पलियाकलां (लखीमपुर) में शारदा, अयोध्या व बलिया में घाघरा, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर में राप्ती और बूढ़ी राप्ती, कुन्हरा और गोण्डा में कुआनो आदि नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है।
विज्ञापन
यूपी में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए  दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में अतिवृष्टि से दो जनहानि हुई हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के 19 जनपदों के 1594 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोण्डा, देवरिया, बाराबंकी, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, बलिया, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, मऊ, संतकबीरनगर, अयोध्या, कुशीनगर, शाहजहांपुर, महराजगंज व पीलीभीत शामिल हैं।

राहत आयुक्त की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद भी बलिया में गंगा, डाबरी (शाहजहांपुर) में रामगंगा, पलियाकलां (लखीमपुर) में शारदा, अयोध्या व बलिया में घाघरा, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर में राप्ती और बूढ़ी राप्ती, कुन्हरा और गोण्डा में कुआनो आदि नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में जरूरत के मुताबिक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अलावा  पीएसी की टीमें तैनात करने राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें