फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 157 अभ्यर्थी चयनित

Thu, 07 Mar 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बुधवार को सलोन विकास खंड मुख्यालय में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें आए 282 में से 157 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में लगे रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। मदरसन सूमी प्राइवेट लिमिटेड, लेंसकार्ट, पुखराज हेल्थकेयर एवं डॉन बास्को जैसी निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी शशि तिवारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें