फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक जगह मिलेगा आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्योपैथी इलाज

Thu, 07 Mar 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के नया पुरवा में 6.20 करोड़ की लागत से बने 50 बेड के आधुनिक आयुष अस्पताल में एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से मरीजों का इलाज होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से आयुष हॉस्पिटल समेत 22 अस्पतालों का लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। उद्यान राज्यमंत्री ने शिलापटों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


शहर में तीन मंजिला आयुष अस्पताल का भवन बना है। इस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के साथ ही ओपीडी, दवा वितरण के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए 50 बेड की व्यवस्था की गई है। पैकफेड के अधिशासी अभियंता एके सिंह की देखरेख में इस अस्पताल के भवन को तैयार कराया गया है। यहां होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक व यूनानी पद्धति से मरीजों का उपचार होगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री ने अस्पतालों का लोकार्पण किया। 50 बेड के आयुष अस्पताल के साथ ही 29.40 लाख से बने आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर सुदामापुर, शिवगढ़, दौलतपुर का भी लोकार्पण किया। करीब 54 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ किए गए राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल रायबरेली, मुंशीगंज, छतोह, पूरे जबर, नसीराबाद, रेवरी, खेतौधन, हेवतहा नेवढि़या, लक्ष्मीगंज, भीमगंज, संतपुर, सूची, बसंतपुर, खानपुरखुष्टी, गुनावर, ओसाह, रालपुर, रसेहता का लोकार्पण किया है।
विज्ञापन

एनआईसी में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश सोनकर, पैकफेड के अधिशासी अभियंता एके सिंह, डॉ. आशीष गिरी, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. आदित्य यादव, डॉ. निशा सिंह ने सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें