फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता के खाते से दो लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता के खाते से उड़ाए दो लाख
विज्ञापन


अंबेडकरनगर । नगर स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों के खातों से रुपए उड़ाए जाने का सिलसिला जारी है। सप्ताह भर पूर्व ब्लॉक जलालपुर के लालबहादुर मौर्य के खाते से 68 हजार उड़ाए गए थे। जिसकी जांच अभी चल ही रही है कि सोमवार को जलालपुर नगर के विकासनगर कालोनी निवासी योगेंद्र प्रसाद तिवारी के सेंट्रल बैंक शाखा जलालपुर के खाते से 2 लाख रुपए उड़ा दिए गए।

पीड़ित ने पुलिस व बैंक मैनेजर को तहरीर दी है। गौरतलब है कि जलालपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की बैक शाखाओं के खाते से उचक्कों द्वारा पैसा निकालने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिस पर न तो बैक कर्मी गंभीर हैं, न ही प्रशासन ही कोई कार्रवाई कर रहा है। ब्लॉक जलालपुर के लेखाकार लालबहादुर मौर्य ने बताया कि उनके खाते से 68 हजार उचक्कों द्वारा निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत पुलिस व बैंक शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया गया। अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। योगेंद्र तिवारी ने भी पुलिस व बैंक मैनेजर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों को आरोप है कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही व पुलिस की सुस्ती के चलते यह घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें