भयंकर गर्मी में ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने के मामले थम नहीं रहे हैं। हाल ये है कि हमसफर एक्सप्रेस जैसी लग्जरी ट्रेनों में एसी फेल होने की शिकायतें बराबर आ रही हैं। इतना ही नहीं गंदगी, बदबूदार शौचालय, खराब चार्जिंग पॉइंट व दैनिक यात्रियों द्वारा सीटों पर कब्जे के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
अब यात्री सुजीत कुमार ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई कि 12572 हमसफर एक्सप्रेस की बी-16 बोगी में एसी कूलिंग ठप होने से घुटन के चलते एक यात्री बेहोश हो गया। पानी की छींटे मारने पर काफी देर बाद वह होश में आया। अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि हमसफर के शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं थे।
वहीं 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस के यात्री घनश्याम व एमए अशरफ ने कहाकि बी-1 बोगी में एसी काम नहीं कर रहा था, जिसे शिकायत पर भी ठीक नहीं करवाया गया। 15008 कृषक एक्सप्रेस के यात्री शशिकांत जायसवाल ने बताया कि बी-1 बोगी में एसी कूलिंग नहीं हो रही थी। कोच कंडक्टर ने शिकायत पर भी इसे ठीक नहीं कराया। 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस के यात्री कृष्ण गोपाल पांडेय ने कहा कि बीई-1 बोगी में एसी ठीक से काम नहीं कर रहा था।
दैनिक यात्रियों का सीटों पर कब्जा
डेमो
- फोटो : डेमो
चारबाग स्टेशन पर सांड का आतंक
तौसीफ शेख ने शिकायत की कि चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सांड ने आतंक मचा दिया। जैसे-तैसे उसे प्लेटफॉर्म से भगाया गया। वहीं 15025 मऊ आनंदविहार एक्सप्रेस के यात्री स्वप्निल ने बताया कि चारबाग स्टेशन पर ही एस-7 बोगी की लाइट गुल हो गई। 12524 नई दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के यात्री वीसी झा ने कहा कि बोगियों के सॉकेट खराब थे। लाइट गायब थी।
दैनिक यात्रियों का सीटों पर कब्जा
12257 सप्तक्रांति एक्सप्रेस की एस-11 बोगी में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों के जबरदस्ती घुस जाने से रिजर्वेशन वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। दिवाकर सिंह ने कहाकि 12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस की एस-4 बोगी में भी दैनिक यात्रियों ने कब्जा किया।
एसी में बुकिंग, स्लीपर में सफर
डेमो
श्रेया त्रिपाठी ने उत्तर रेलवे प्रशासन से नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने प्रतापगढ़ से बस्ती के लिए मनवर संगम एक्सप्रेस में एसी चेयरकार के टिकट बुक कराए थे। सी-1 बोगी में 35, 36 व 37 नंबर सीट अलाट हुई, लेकिन ट्रेन में सी-1 बोगी ही नहीं थी। रेलवे ने एसई-2 में सीट दे दी। लेकिन ट्रेन में एसई-2 बोगी भी नहीं थी। इसके बाद स्टेशन प्रशासन ने स्लीपर की एस-2 बोगी में सफर करवाया। गर्मी से यात्रा में हालत खराब हो गई।