फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में गोल्ड जीत मेराज ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
निशानेबाजी में गोल्ड जीत मेराज ने बढ़ाया मान
विज्ञापन



बाराबंकी। नाका सतरिख के कृष्णानगर निवासी मेराज अंसारी ने निशानेबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया है।


नैनीताल के रिवर कैंप में बीते 17 से 19 मई तक नेशनल कासबो शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2019 (बंदूक नुमा तीरंदाजी) हुई थी। यूपी टीम के मेराज अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।


डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने बुधवार को मेराज को मेडल मेडल पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता के रूप में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सेवाएं देने के साथ ही खेल के प्रति जुनून से गोल्ड मेडल जैसी सफलता अर्जित करना काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने मेराज के पिता डॉ. एए अंसारी को भी सराहा, जिनकी प्रेरणा से मेराज ने वकालत के साथ ही खेल भावना को विकसित कर उपलब्धि हासिल कर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया। मेराज का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश के लिए गोल्ड जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें