फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कस्तूरबा विद्यालय की 155 बालिकाओं ने नहीं दी परीक्षा

Fri, 14 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं पढ़ाई में कितना काबिल हुईं, इसका आंकलन करने के लिए शुक्रवार को निपुण असेस्मेंट टेस्ट (एनएटी) कराया गया। इसमें 1600 में से 1445 छात्राओं ने भाग लिया, जबकि 155 छात्राओं ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। डेढ़ घंटे की इस परीक्षा में छात्राओं से पूछे गए 20 सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर भरने थे। बीएसए के साथ ही सभी बीईओ ने भी परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड कर दिया गया है। जल्दी ही नतीजे सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 16 विकास क्षेत्रों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जहां हर विद्यालय में 100 छात्राएं पढ़ती हैं। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर इन्हीं छात्राओं का निपुण असेस्मेंट टेस्ट कराया गया। सुबह 10 से 11.30 बजे तक हुई परीक्षा में सभी छात्राओं को प्रश्नपत्र के साथ ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई। कक्षा छह में हिंदी एवं गणित, जबकि कक्षा सात-आठ में विज्ञान एवं गणित से संबंधित 20 सवाल पूछे गए। सतांव, हरचंदपुर, डीह और छतोह के विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।
जिला समन्वयक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि 1600 छात्राओं में से 1445 छात्राओं ने परीक्षा दी है। सभी छात्राओं की ओएमआर शीट सरल एप के माध्यम से स्कैन करके सब्मिट कर दी गई है। सभी बीईओ ने अपने क्षेत्र के कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह भी कस्तूरबा विद्यालय अमावां का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल थुलवासा और प्राइमरी स्कूल गढ़ी खास में भी निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पठन-पाठन में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें