पांचवें चरण में मुकाबले से पहले ही 153 उम्मीदवार मैदान से बाहर हो गए हैं। शनिवार को हुई जांच में कमियां मिलने पर इन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। इस चरण की 14 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल को पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
पांचवें चरण में लखनऊ संसदीय सीट पर सबसे अधिक 51 लोगों ने पर्चे दाखिल किए थे, इसमें से दो तिहाई से अधिक यानी 36 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं। वहीं, रायबरेली में 34 में से आधे से ज्यादा के पेपर अधूरे पाए गए।
फैजाबाद सीट पर 31 में से 17, मोहनलालगंज (सु.) सीट के लिए 25 में से 13 के नामांकन रद्द किए गए हैं। कुल मिलाकर 14 सीटों के लिए 337 उम्मीदवारों में से 153 के नामांकन खारिज हो गए हैं। अब मैदान में 184 उम्मीदवार बचे हैं।