फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथ संप्रदाया व सीएम योगी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस प्रत्याशी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नेताओं की जुबान खूब फिसल रही है। कई नेता अपने बिगड़े बोल से चर्चित हो रहे हैं। अब कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय की जबान फिसली है। उन्होंने प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल वीडियो क्लिप में वह सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर उन्हें गुंडागर्दी से नाथ संप्रदाय पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में वीवीटी टीम के प्रभारी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार पर हिंदू संप्रदाय की भावनाओं को आहत करने व द्वैष भावना पैदा करने पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।

वीवीटी प्रभारी पारस नाथ श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप का अवलोकन किया जिसमें कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विनय कुमार उर्फ बिन्नू पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ नाथ संप्रदाय के प्रतिष्ठित हिंदू पीठ के महंत भी हैं।
विज्ञापन


उनके बारे में बिन्नू पांडेय ने टिप्पणी की है कि वे तथाकथित संन्यासी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने गुंडागर्दी के बल पर नाथ संप्रदाय पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में वीवीटी प्रभारी ने इस टिप्पणी से हिंदू संप्रदाय की भावनाएं आहत होने, गैर हिंदू संप्रदाय में विद्वेष भावना का प्रचार होगा। इस प्रसारण से जनमानस काफी उद्वेलित है, शांतिभंग की प्रबल आशंका है।

इस मामले में नगर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि पुलिस ने बिन्नू पांडेय के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने व आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई अश्वनी कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें