फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी के वैचारिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ा रहे समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गांधी के वैचारिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ा हो समाज’
विज्ञापन



सीतापुर। राजीव गांधी पंचायतीराज के प्रदेश संयोजक, युवा कांग्रेस मध्य जोन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तरुण पटेल की अगुवाई में निकाली जा रही जन भागीदारी यात्रा मंगलवार को सीतापुर पहुंची। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत किया।


यह यात्रा 44 जिलों से होते हुए लखीमपुर के बाद सीतापुर जनपद पहुंची। तरुण पटेल की नेतृत्व में जनभागीदारी यात्रा की पूरी टीम का भव्य मुद्रासन चौराहे पर स्थानीय कांग्रेसियों ने किया। इस मौके पर पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन



कहा कि सभी लोग संगठित होकर कार्य करें और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें। बाद में वहां से यह यात्रा लहरपुर के मजाशाह पहुंची। यहां पर भी लोगों ने स्वागत किया। सभा में पटेल ने कहा कि यह जन भागीदारी मार्च 21वीं सदी में गाँधी के वैचारिक मूल्यों को जन-जन के बीच स्थापित करने का प्रयास करेगी।


यात्रा बिसवां कस्बे में पहुंचने कांग्रेसियों ने जोर दार तरीके से स्वागत किया। यहां पर उन्होंने कहा कि देश में गोड़से की राजनीति आम जन मानस पर थोपी जा रही है, ऐसे समय में गांधी वैचारिक मूल्यों के साथ ज्यादा मजबूती के साथ खड़े होने की जरूरत है। अन्यथा आने वाले दिनों में देश का लोकतंत्र इतिहास के पन्नों सिमट जाएगा।
विज्ञापन



बाद में पटेल ने अपने पूरे टीम के साथ हजरत गुलजार शाह की मजार पर चादरपोशी कर जियारत की। इस यात्रा का समूचे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, जिला महासचिव उत्कर्ष अवस्थी, संतोष भार्गव, सूरज, आरिफ अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें