फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बती गुल, 40 हजार लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। उपकेंद्र में आई गड़बड़ी तथा ट्रांसफार्मरों के फुंकने से लगभग 40 हजार लोग विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। बत्ती गुल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। लगभग एक दर्जन ट्रांसफार्मर के जवाब देने से 48 घंटे से अधिक समय से लगभग 20 हजार लोग विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं, जबकि पांच हजार लोगों को करीब एक माह से बिजली नहीं मिल पायी है। लगभग 15 हजार लोगों की आपूर्ति चार दिन से ठप पड़ी है। ऐसे में सभी संबंधित उपभोक्ताओं में इस स्थिति को लेकर आक्रोश भी है। उपभोक्ताओं के मुताबिक समूचे भीटी तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की दशा अत्यंत चिंताजनक हो गई है। बत्ती गुल होने से लोगों के समक्ष पेयजल का भी संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति इन दिनों बेपटरी हो गई है। भीटी विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति देने के लिए तीन फीडर स्थापित हैं। बताया जताया है कि वेस्ट फीडर करीब चार दिन से खराब पड़ा है। इससे लगभग 15 हजार लोगों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के बीच आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। काही, अढ़नपुर, मदारभारी, परियाएं समेत लगभग 20 गांवों की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। आपूर्ति न होने से न सिर्फ आम उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। गन्ना व धान की बेरन समेत सब्जी की आदि फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उपभोक्ता रामकुमार व प्रदीप सिंह ने विभागीय मनमानी पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि फीडर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा है। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात नहीं मिल पा रही है। इस बीच फीडर खराब हो जाने से मुश्किल और बढ़ गई है। अन्य दोनों फीडर से जुड़े उपभोक्ता भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।
इसके अलावा भीटी उपकेंद्र से जुड़े अढ़नपुर गांव का 63 केवी, इसी गांव में 10-10 केवी के तीन, इटवा गांव में 25 केवी, पदारथपुर गांव में 63 केवी तथा महरुआ उपकेंद्र से जुड़े बासूपुर में 25 केवी, चंदापुर में 100 केवी, तेजापुर में 16-16 केवी के दो ट्रांसफार्मर फुंक पड़े हैं। इससे लगभग 20 हजार की आबादी लगभग 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित है। कटेहरी के ग्रामीण इलाकों में तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से लगभग पांच हजार की आबादी लगभग एक माह से विद्युत आपूर्ति से वंचित है। उपभोक्ताओं ने इस स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


घरेलू कार्य तथा उद्योग धंधे प्रभावित
विद्युत संकट के चलते घरेलू कामकाज के साथ ही लघु उद्योग धंधे भी प्रभावित होने लगे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पेयजल संकट का भी सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ा है। गांवों में स्थापित उद्योग धंधों पर भी प्रतिकूल असर देखने को मिला है। उपभोक्ता राजीव, शंकर लाल व प्रमिला आदि ने कहा कि यह सीधे तौर पर विद्युत अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है।
विज्ञापन


जल्द दुरुस्त होगी विद्युत व्यवस्था
ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। भीटी फीडर की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
- एसएन शुक्ल, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें