फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति के बाद ईदगाह व रामलीला कमेटी के विवाद का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सआदतगंज (बाराबंकी)। कस्बे में रामलीला मैदान एवं ईदगाह के बीच रास्ते को लेकर बीते दो माह से जारी गतिरोध मंगलवार देर शाम समाप्त हो गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच बैठक कर पूर्व में हुए समझौते पर उन्हें राजी किया है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा सआदतगंज अनूपगंज की ईदगाह एवं रामलीला मैदान के बीच रास्ते को लेकर बीते दो माह पूर्व उस समय गतिरोध उत्पन्न हो गया, जब रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने ईदगाह मुख्य गेट से कटीले तार लगाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। ईद करीब आने के कारण ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष शब्बीर चौधरी एवं अन्य लोगों ने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर कटीले तार को हटवाने की कई बार मांग की, परंतु मामले का समाधान न होने पर ईदगाह में नमाज के बहिष्कार सहित ईद न मनाने को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम उदयभान त्रिपाठी ने मंगलवार को एडीएम संदीप गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी रामनगर उमाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने रामलीला कमेटी एवं ईदगाह कमेटी के सदस्यों के बीच चौकी परिसर में बैठक कर मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की तथा रामलीला कमेटी की ओर से संरक्षक सोमनाथ जायसवाल, नरायनधर पांडेय व ईदगाह कमेटी की ओर से वादी शब्बीर चौधरी ,नदीम के साथ विवादित स्थल का मौका मुआयना कर मामले का निस्तारण किया।

पूर्व में हुए समझौते पर राजी हुए दोनों पक्ष
विवादित स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता इस मामले को लेकर दशकों पूर्व हुए समझौते पर सभी को राजी किया। इसमें समझौता कराया कि ईद की नमाज से पूर्व ईदगाह के में गेट पर बंधे कटीले तार हटा लेंगे तथा नमाज के बाद पुन: बांध दिए जाएंगे। अगले साल तक पूर्व में निर्धारित रास्ते को दुरुस्त कर नमाज के बाद पुन: तार बांध दिया जायेगा तथा अगले साल तक पूर्व में निर्धारित रास्ते को दुरुस्त कर नमाज के लिए लोग उसी रास्ते से आए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें