फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराबाद में आदमखोर कुतों की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद में आदमखोर कुत्तों की दहशत
विज्ञापन



सीतापुर। खैराबाद जिले के खैराबाद इलाके के लोग इन दिनों जबर्दस्त दहशत में हैं। ये दहशत कोई शेर, बाघ, चीते या फिर किसी अन्य जंगली जानवर की नहीं बल्कि दहशत आदमखोर कुत्तों की है। जो न जाने कब मौत बनकर सामने आ जाएं और बच्चों को अपना निवाला बना डालें।


जिम्मेदार इस कदर लापरवाह हैं कि हर मौत के बाद ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है। मगर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। नतीजतन मंगलवार को एक बार फिर आदमखोर कुत्तों ने तीन बच्चों को निवाला बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदमखोर कुत्तों के हमले में खैराबाद इलाके में अब तक नौ बच्चों की जान जा चुकी है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की नजर में मासूमों की मौत भले ही एक आंकड़ा हों, मगर आम जनमानस के लिए ये बेहद डरावना व इंसानियत को झकझोर देने वाला है। इससे पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। हाल ये है कि अब तो लोग बच्चों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं। जो लोग बाहर निकल भी रहे हैं वो हाथों में लाठी-डंडे लेकर झुंड में निकलना ही मुनासिब समझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें