फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार छात्र की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घर से निकले एक छात्र की रविवार की दोपहर करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना उसके घर वालों को जिला अस्पताल से दी गई। सूचना के बाद पहुंचे घर वालों ने बेटे की हत्या की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर गुड़री बाजार निवासी मोहम्मद यूनुस का बेटा मोहम्मद नसीम (21) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार की सुबह नसीन बाइक लेकर घर से निकला था। दोपहर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महानपुर के समीप स्थित दुर्गा कोल्ड स्टोरेज के समीप नसीम को संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लग गया।


स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नसीम को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से ही नसीम के घर वालों को उसकी मौत की सूचना दी गई। बेटे की मौत की सूचना के बाद पहुंचे नसीम के पिता मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। नसीम के गले पर काला निशान पड़ा है।
विज्ञापन



जैसे उसका गला तार से काटा गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ होगी। जिला अस्पताल में नसीम के घर वालों का तांता लगा रहा।


यूनुस ने कहा कि उनके परिवार में पत्नी जैबुननिशा के साथ ही दो बेटी और तीन बेटे हैं। बेटों में मोहम्मद नसीम के साथ ही परवेज आलम व मोहम्मद कैफ है। नसीम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें