फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली, पीछा कर रही यूपी-100 की गाड़ी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली, पीछा कर रही यूपी-100 की गाड़ी पर पथराव
विज्ञापन



रायबरेली-सलोन। ऊंचाहार के सैदपुर गांव में शनिवार रात मवेशी चुराकर भाग रहे पशु तस्करों ने विरोध करने पर एक ग्रामीण को गोली मार दी।


शोर सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए तो उन्हें भी निशाना बनाते हुए असलहों से कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी और पिकअप में मवेशी लादकर भाग निकले।


खबर पाकर यूपी-100 टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। ऊंचाहार पुलिस ने घेराबंदी कर पशु तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर प्रतापगढ़ की तरफ भाग निकले।


घायल पशुपालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कंधे के पास गोली लगी है। चोरी गए मवेशियों की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



सैदपुर मजरे घुरहट निवासी फूलचंद्र वर्मा (45) गांव के बाहर छप्पर डाल कर रहता है। यहीं पर उसके मवेशी भी बंधे रहते थे। शनिवार देर रात एक पिकअप पर सवार छह बदमाशों ने फूलचंद्र वर्मा के घर धावा बोल दिया।


बदमाशों ने दो मवेशी खोलकर पिकअप पर लाद लिए। तीसरे मवेशी को लादने लगे तो फूलचंद्र की नींद खुल गई। उसने विरोेध किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया।


गोली उसके कंधे के पीछे हिस्से में जा लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उधर, गोली चलते ही आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े तो फायरिंग ने असलहों से कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी और तीनों मवेशी लादकर भाग निकले।
विज्ञापन



इसी बीच सूचना मिलते ही यूपी-100 टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया।


इससे यूपी-100 टीम को पीछे हटना पड़ा। उधर, जानकारी मिलने पर एसओ ऊंचाहार धनंजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घेराबंदी की, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर प्रतापगढ़ जिले की तरफ भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें