फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ लीटर अवैध शराब बरामद, पांच हजार किलो लहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना मोतीपुर के पांच गांवों में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सौ लीटर अवैध शराब समेत काफी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए पांच हजार किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


थाना मोतीपुर के ग्राम नौसर गुमटिहा, खरखट्टनपुरवा, लगदिहा, बेहनापुरवा, बलसिंहपुर में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह, दिनेंद्र कुमार सिंह व वाणी विनायक मिश्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से सौ लीटर अवैध कच्ची शराब, आठ धधकती हुई भट्टी, पांच हजार किलोग्राम लहन समेत काफी मात्रा में शराब बरामद बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने लहन व भट्टी को मौके पर नष्ट कर बरामद शराब व उपकरण को जब्त कर लिया। टीम की छापेमारी में मौके से सभी अभियुक्त फरार हो गए।

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि बरामद सामान को सील कर अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीईओ लवानिया ने बताया कि फरार अभियुक्तों को चिन्हित कराकर शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें