सुल्तानपुर। लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशाषी अभियंता कागजों पर सड़क निर्माण कराने के आरोप के घेरे में आ गए हैं। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर सांसद वरुण गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जांच कराने एवं कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
सांसद द्वारा पत्र लिखने से सड़क निर्माण का मामला गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में वरूण गांधी ने कहा है कि एक्सईएन साकिर हुसैन ने कई सड़कें कागजों में बनवा दी हैं।
कादीपुर से अखंडनगर तक 18 किमी प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वरोजगार योजना से डेढ़ वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क घटिया निर्माण की वजह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं, सांसद वरुण गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर 30 मार्च को जिले में पहुंचेंगे।
इस दौरान जिले में उनकी 21 सभाओं का कार्यक्रम तय है। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने यह जानकारी दी। ब्यूरो