फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन


सीतापुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। उसकी मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के जानीपुर निवासी मुकेश व उसका परिवार मंगलवार रात घर में सो रहा था। देर रात मुकेश की पत्नी अनीता देवी (22) ने संदिग्ध हालात में कमरे की छत से साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


इसी बीच मुकेश की नींद टूटी तो उसने आनन-फानन फंदा खोलकर अनीता को उतारा मगर तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिवारीजनों ने अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराना चाहा, मगर ससुराल वाले जबरन शव लेकर घर चले गए। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने शहर कोतवाली में दी। उधर, अनीता की मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

अनीता के पिता व सकरन के बाछेपुर सेमराखुर्द निवासी अयोध्या प्रसाद ने पुलिस को बताया कि, करीब दो वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री का विवाह तालगांव के सेमराखुर्द निवासी मुकेश से किया था। जिसमें हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था।

मगर विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की चीजें मांगने लगे। तमाम मांगों को पूरा भी किया। कई माह से ससुराल पक्ष दहेज में बाइक व अन्य चीजों की मांग करने लगा।

अनीता के पिता अयोध्या प्रसाद का कहना है कि लगातार बढ़ रही मांगों से परेशान होकर उन्होंने बाइक आदि देने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ही ससुराल वालों ने अनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया। अयोध्या प्रसाद ने अनीता के पति मुकेश, देवर कामता, उसकी पत्नी जमुना देवी व दिनेश के खिलाफ तालगांव कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि, पीड़ित परिवार की तहरीर पर दहेज हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें