रुपईडीहा (बहराइच)। गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा पर एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसबी के जवान यात्रियों की डिक्की, बैग की जांच कर प्रवेश दे रहे हैं। यात्रियों की इंट्री भी सीमा पर की जा रही है।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने हाई अलर्ट घोषित किया है।
सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगुआर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-नेपाल सीमा पर इंस्पेक्टर अवनीश मलिक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
टीम द्वारा नेपाल से आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। चार पहिया वाहन व बाइक की डिग्गी जांच कर यात्रियों की इंट्री रिजस्टर पर की जा रही है।
सहायक कमांडेंट ने बताया कि सीमा की सुरक्षा के लिए डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। जांच व यात्रियों की इंट्री 26 जनवरी तक चलेगी।
सुरक्षा के मद्देनजर सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगुवार ने जवानों के साथ रुपईडीहा कस्बे में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के दौरान एसएसबी के जवान व अधिकारी मौजूद रहे।