सलोन-जायस मार्ग पर गिरा पेड़, दो घंटे जाम रहा मार्ग
परशदेपुर (रायबरेली)। क्षेत्र के सलोन-जायस मार्ग पर परशदेपुर चौकी के सामने एक शीशम का पेड़ भरभरा कर ढह गया, जिस पेड़ गिरा उस समय मार्ग से कोई आ जा नहीं रहा था। इस वजह से हादसा टल गया। करीब दो घंटे बाद बीच मार्ग से पेड़ हटवाया गया। तब तक आवागमन बाधित रहा।
सलोन-जायस मार्ग पर सुबह लगभग नौ बजे अचानक रोड किनारे लगा शीशम का पेड़ गिर गया। शीशम का पेड़ गिरने से सलोन जायस मार्ग लगभग दो घंटे जाम रहा। सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह पेड़ कटवाकर हटाया। तब आवागमन शुरू हुआ। छोटे वाहन तो निकल गए, लेकिन बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने बताया की अचानक पेड़ गिरने से जाम लग गया। वन विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से पेड़ काट कर जाम खुलवाया गया।