पुलिस के मुताबिक, कुल 2.02 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, ऑनलाइन पोर्टल पर 2.19 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। पुलिस ने दो वाहन सीज भी किए।
यातायात माह के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए टीएसआई जनेश्वर प्रसाद पांडेय व राजेश सिंह ने राहगीरों, ऑटो, विक्रम चालकों को हैंडबिल बांटकर नियमों के बारे में जानकारी दी।
शशि प्रकाश यादव और महेंद्र प्रताप सिंह ने डालीगंज चौराहे पर अभियान चलाया। इसी तरह टीएसआई अभय नाथ मिश्रा और दूधनाथ ने कैंप लगाकर यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया।