फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोलर प्लांट दिलाने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी

Sun, 22 Feb 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठगों ने जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी दिलीप सिंह से सोलर प्लांट दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने गुडंबा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिलीप सिंह के अनुसार, उन्होंने कृषि विभाग की वेबसाइट पर सोलर प्लांट के लिए आवेदन किया था। 18 जनवरी को उन्हें पांच किलोवाट का प्लांट उपलब्ध कराने के लिए फोन आया। उन्होंने फोनकर्ता के बताए खाते में 1,20,394 रुपये जमा कर दिए। 29 जनवरी को दोबारा फोन कर सात किलोवाट का प्लांट देने के लिए 44,518 रुपये और जमा कराए गए। कुछ दिन बाद आरोपी ने प्लांट न लगने की बात कहकर रकम वापसी के लिए व्हाट्सएप पर प्रार्थनापत्र भेजने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर दिलीप सिंह ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर खातों की जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें