अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
बंगलूरू में 3 से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले एयरो इंडिया-2021 में यूपीडा की ओर से पवेलियन लगाई जाएगी। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना तीन फरवरी को पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। 5 फरवरी को यहां ‘बंधन’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में यूपी सरकार विभिन्न कंपनियों से रक्षा के क्षेत्र में 15 एमओयू साइन करेगी।
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि करीब 15 कंपनियां डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश के लिए तीन हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन करेंगी। एयरो शो में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई देशी-विदेशी कंपनियां हिस्सा लेंगी। पवेलियन के माध्यम से निवेशकों को अपनी गतिविधियों, रक्षा क्षेत्र में निवेश को लेकर प्रदेश सरकार की नीति और वर्तमान में यूपी डिफेंस कॉरिडोर में हुए निवेशों से अवगत कराया जाएगा। 4 फरवरी को एक घंटे का सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। इसमें यूपी डिफेंस कॉरिडोर के बारे में चर्चा की जाएगी।