फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सुबह-सुबह 15 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में मिली तैनाती; देखें लिस्ट

Sat, 22 Feb 2025 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में सुबह-सुबह 15 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन सभी लोगों को वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनाती मिली है। आगे पढ़ें और देखें लिस्ट...
विज्ञापन
transfer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 15 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला किया गया। संयुक्त निदेशक स्तर के इन चिकित्सा अधिकारियों को अलग-अलग अस्पतालों में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन


इसमें डॉ नेम सिंह को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ से वरिष्ठ परामर्शदाता, मोती लाल नेहरु मण्डलीय चिकित्सालय, प्रयागराज भेजा गया है। 

डॉ अरुण सिंघल को संयुक्त निदेशक, उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ से वरिष्ठ परामर्शदाता, यूएचएम चिकित्सालय, कानपुर नगर भेजा गया है।  

डॉ अशोक कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा से वरिष्ठ परामर्शदाता, यूएचएम चिकित्सालय, कानपुर नगर में तैनाती मिली है। 

डॉ ब्रम्ह सिंह को जिला कुष्ठ अधिकारी अधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरादाबाद से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, मुरादाबाद में तैनाती मिली है। 
विज्ञापन

 
डॉ वंदना श्रीवास्तव को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, चित्रकूट से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय,जौनपुर बनाया गया है। 
 
डॉ अरविंद कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफफरनगर से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, मुजफफरनगर बनाया है। 
 
डॉ अनिल कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महोबा से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, सीतापुर में तैनाती मिली है। 
 
डॉ विनय कुमार सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बुलंदशहर से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय, हापुड़ बनाया गया है।
 
डॉ सत्यपाल सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, महोबा से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला महिला चिकित्सालय, महोबा में तैनाती मिली है।  

डॉ धीरेंद्र कुमार शर्मा को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अयोध्या से वरिष्ठ परामर्शदाता, श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या बनाया गया है।

डॉ सुनील कुमार रावत को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ से वरिष्ठ परामर्शदाता, 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ, बीकेटी, लखनऊ में तैनाती मिली है। 
 
डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, मुरादाबाद में तैनाती मिली है। 

डॉ हरपाल सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीतापुर से वरिष्ठ परामर्शदाता, महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय, बरेली बनाया गया है।  
 
डॉ अवधेश कुमार जाटव को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कन्नौज से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला महिला चिकित्सालय, कन्नौज बनाया गया है। 

डॉ रास बिहारी शरन को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चन्दौली से वरिष्ठ परामर्शदाता, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय, रामनगर, वाराणसी में तैनाती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें