लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर योजना के काम में लापरवाही करने पर एलडीए ने तीन फर्मों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई दो दिन पहले हुए एलडीए वीसी निरीक्षण के बाद की गई है।
कुकरैल से बैकुंठ धाम के बीच बन रहे फोर लेन ब्रिज के काम में ढिलाई पर मित्तल ब्रदर्स पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पक्का पुल से डालीगंज तक दो लेन आरओबी के काम में सुस्ती पर पांच लाख जबकि सूरज बिल्डर्स पर शहीद पथ पर तटबंध निर्माण में सुस्ती पर दो कार्यों को लेकर सात लाख का जुर्माना लगाया गया है।