महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकालने की अनुमति दी गई है, हालांकि बरात के मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बरात रामपथ से ही निकाली जाएगी। नागेश्वरनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक सभा पति तिवारी के प्रार्थना पत्र पर जारी अनुमति पत्र के मुताबिक शिव बारात नागेश्वरनाथ मंदिर से शुरू होकर राम की पैड़ी, गांधी आश्रम, तुलसी उद्यान, पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुए हनुमानगढ़ी और क्षीरेश्वरनाथ मंदिर तक जाएगी। यहां बरात का अभिनंदन होगा। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भव्य झांकी भी सजेगी। वापसी में दशरथ महल, कनक भवन, वेद मंदिर, कटरा पुलिस चौकी, अशर्फी भवन, गोला बाजार चौराहा होते, हुए तुलसी उद्यान लौटेगी। बरात रात आठ बजे से 10 बजे तक निकाली जाएगी। बरात में केवल 500 श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति होगी।