फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ समेत 15 जेलों के अधीक्षक बदले, कारागार लखनऊ में तैनात बृजेंद्र सिंह को लखनऊ जेल की जिम्मेदारी

Sun, 30 Jun 2024 01:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया है। आदर्श कारागार लखनऊ में तैनात बृजेंद्र सिंह को लखनऊ जेल की जिम्मेदारी दी गयी है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारागार मुख्यालय ने शनिवार को लखनऊ समेत 15 जेलों के अधीक्षक का तबादला कर दिया। लखनऊ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया है। आदर्श कारागार लखनऊ में तैनात बृजेंद्र सिंह को लखनऊ जेल की जिम्मेदारी दी गयी है।

विज्ञापन


सहारनपुर की वरिष्ठ अधीक्षक अमिता दुबे को प्रयागराज भेजा गया है। इसी तरह मोहम्मद अकरम को फतेहपुर से भदोही, डॉ. विनय कुमार को बदायूं से जौनपुर, आलोक सिंह को गाजियाबाद से बांदा, पीके त्रिपाठी को कन्नौज से फतेहपुर, वीरेश राज शर्मा को बांदा से मेरठ, शशिकांत मिश्रा को मेरठ से अंबेडकरनगर, अंशुमन को अंबेडकरनगर से मथुरा, बृजेश कुमार को मथुरा से गौतमबुद्धनगर, अरुण प्रताप सिंह को गौतमबुद्धनगर से गाजीपुर, सीताराम को मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद, अभिषेक चौधरी को सिद्धार्थनगर से मुजफ्फरनगर और सत्य प्रकाश को गाजीपुर से सहारनपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें