फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर समेत 15 संक्रमित, महिला लखनऊ में भर्ती

Tue, 25 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की चिकित्सक व एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गए। इसमें शहर क्षेत्र की एक महिला को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले से संक्रमित 25 मरीज स्वस्थ हो हुए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 112 हो गई है। नए मरीजों को होमआइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीमों ने मंगलवार को 656 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच में जिला अस्पताल की डॉ. दीप्ति व क्षयरोग विभाग का एक कर्मचारी संक्रमित हो गया। लालगंज क्षेत्र में सबसे अधिक छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बछरावां, टेकारीदांदू, बेतौरा आदि क्षेत्रों में एक-एक मरीज मिले हैं। शहर के मढ़ी देवी मंदिर के पास रहने वाली एक महिला को संक्रमित होने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें